News Wave Desk : गूगल ने अपने पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 17 का आधिकारिक रोलआउट शुरू कर दिया है. यह अपडेट जून पिक्सेल ड्रॉप के साथ जारी किया गया है, जिसमें AI आधारित नए फीचर्स, बेहतर मल्टीटास्किंग, एडवांस्ड सिक्योरिटी और कई परफॉर्मेंस सुधार शामिल हैं.
मल्टीटास्किंग होगी और आसान
एंड्रॉयड 17 में “Bubbles” नाम का नया फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स फ्लोटिंग विंडो में कई ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. खासकर फोल्डेबल और बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसों में यह फीचर मल्टीटास्किंग को पहले से अधिक आसान बनाएगा.
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया फीचर
नए अपडेट में “स्क्रीन रिएक्शन ” फीचर जोड़ा गया है. इसके जरिए यूजर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान अपने फ्रंट कैमरे से रिएक्शन वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे. इससे सोशल मीडिया कंटेंट और रिएक्शन वीडियो बनाना काफी आसान हो जाएगा.
सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास फोकस
एंड्रॉयड 17 में एंटी-थेफ्ट सुरक्षा, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल, लोकेशन परमिशन पर अधिक नियंत्रण और डिवाइस सुरक्षा से जुड़े कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. Google का दावा है कि यह अपडेट यूजर्स के डेटा को पहले से अधिक सुरक्षित बनाएगा.
gemini AI को मिलेगा और विस्तार
पिक्सेल डिवाइसों में Gemini AI से जुड़े नए फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं. इनमें वीडियो और म्यूजिक जनरेशन टूल्स, स्मार्ट ऑटोमेशन, AI विजेट्स और अन्य इंटेलिजेंट फीचर्स शामिल हैं. हालांकि कुछ एडवांस्ड Gemini Intelligence फीचर्स आगामी महीनों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे.
किन डिवाइसों को मिलेगा अपडेट?
एंड्रॉयड 17 का अपडेट फिलहाल गूगल पिक्सेल डिवाइसों के लिए जारी किया गया है. पिक्सेल 6 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए अधिकांश पिक्सेल स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलने की उम्मीद है. अन्य एंड्रॉयड ब्रांड्स के डिवाइसों के लिए अपडेट बाद में जारी किया जाएगा.
परफॉर्मेंस और बैटरी में भी सुधार
गूगल ने एंड्रॉयड 17 में सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन, बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट और बैटरी एफिशिएंसी पर भी काम किया है. कंपनी के अनुसार नया अपडेट डिवाइस की परफॉर्मेंस को अधिक स्मूद और सुरक्षित बनाएगा. एंड्रॉयड 17 के साथ गूगल ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में AI आधारित स्मार्ट फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी एंड्रॉयड इकोसिस्टम का प्रमुख हिस्सा बनने वाले हैं.
ALSO READ : रिटायर्ड महिला प्रसार पदाधिकारियों को मिलेगा वित्तीय लाभ, विभाग ने जिलों से मांगी सेवा पुस्तिका



