Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में चैंबर ओवरफ्लो होने से सड़क पर बहा सिवरेज, शिकायत के बाद शुरू हुआ समाधान

Bermo: बेरमो अनुमंडल के ताप विद्युत नगरी बोकारो थर्मल के डीवीसी मिडिल स्कूल तथा राजा बाजार जाने वाले चौराहे पर स्थित दो...

Bermo: बेरमो अनुमंडल के ताप विद्युत नगरी बोकारो थर्मल के डीवीसी मिडिल स्कूल तथा राजा बाजार जाने वाले चौराहे पर स्थित दो चैंबरों से पिछले तीन दिनों से कॉलोनी के क्वार्टरों का गंदा सिवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहा है. इस कारण आम राहगीरों, कॉलोनीवासियों और खासकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हुई परेशानी

बताया जाता है कि एसटीपी का कार्य करने वाली कंपनी द्वारा इन स्थानों पर बनाए गए दो चैंबरों से सोमवार शाम से ही लगातार गंदा पानी बह रहा था, जिससे पूरे रास्ते पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी. इसी बदबूदार और दूषित पानी के बीच से होकर स्कूली बच्चे और आम लोग आने-जाने को विवश थे. हैरानी की बात यह है कि शुरुआत में डीवीसी सिविल या संबंधित कंपनी के इंजीनियरों द्वारा इस समस्या को लेकर सुस्ती बरती जा रही थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ:पलामू: शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लाख रुपये का नकली ‘धारा’ रिफाइंड तेल जब्त 

जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद हरकत में आई कंपनी

कॉलोनी की इस गंभीर समस्या और लोगों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम तथा भाजपा नेता महादेव राम ने मामले की जानकारी सीधे कंपनी के अधिकारियों को दी. जनप्रतिनिधियों की शिकायत और सक्रियता के बाद कंपनी हरकत में आई. सूचना मिलते ही कंपनी के इंजीनियर शिवशंकर प्रजापति और क्वालिटी इंचार्ज सूरज प्रसाद फौरन मौके पर पहुंचे और मोटर पंप की मदद से ओवरफ्लो हो रहे चैंबरों को खाली कराने का काम शुरू किया. इसके साथ ही बांस के सहारे चैंबर के भीतर लगे जाम को भी क्लियर कराया गया, तब जाकर लोगों को इस समस्या से राहत मिली.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि टाउनशिप स्थित इन चैंबरों से ओवरफ्लो होने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे पूरी कॉलोनी की स्वच्छता प्रभावित होती है. लोगों ने डीवीसी प्रबंधन और संबंधित कंपनी से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को बार-बार इस नारकीय स्थिति से न गुजरना पड़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *