Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव 2026 : दो सीटों के लिए मतदान खत्म, नाथवानी और प्रणव में कांटे की टक्कर, शाम को रिजल्ट, पढ़िये मिनट टू मिनट रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया में सूबे के दिग्गज नेता...

Ranchi : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया में सूबे के दिग्गज नेता और विधायक लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसके चलते दूसरी सीट के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय मोड़ पर पहुंच गया है. जहां आंकड़ों के लिहाज से एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के बीच शह-मात का खेल जारी है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान खत्म हो गया है. आखिरी मतदान मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया. आज ही देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

आइए जानते हैं पल-पल का लाइव अपडेट

• सुबह 10:34 बजे : जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम बोले- “नाथवानी जैसे आए हैं, वैसे ही वापस जाएंगे.विधानसभा परिसर पहुंचे झामुमो के प्रत्याशी बैजनाथ राम ने अपनी जीत को तय बताते हुए प्रतिद्वंदी उम्मीदवार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है और परिमल नाथवानी जिस तरह लाव-लश्कर के साथ आए हैं, शाम को वैसे ही खाली हाथ वापस लौट जाएंगे.
• सुबह 10:43 बजे : होटल से सीधे बस द्वारा पहुंचे एनडीए विधायक, चंपाई सोरेन ने किया जादुई आंकड़ा पार करने का दावा. एनडीए के सभी विधायक एक साथ बस में सवार होकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए विधानसभा पहुंचे. इस दौरान बस से उतरते ही विधायकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘जय जगन्नाथ’ के नारे लगाए. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि परिमल नथवानी आसानी से जादुई आंकड़ा पार कर लेंगे. वहीं, भाजपा नेता भानू प्रताप ने दावा किया कि नथवानी को 35 से 36 वोट मिलने जा रहे हैं.
• सुबह 11:00 बजे : झामुमो के महासचिव और कद्दावर नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि संख्या बल पूरी तरह से हमारे साथ है. हम बेहद आरामदायक स्थिति में हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन चट्टानी एकता के साथ खड़ा है और हमारा कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है. परिमल नथवानी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
• सुबह 11:20 बजे : वोट डालकर बाहर निकले बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर बेहद उत्साह में दिखे. उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने विक्ट्री साइन बनाते हुए कहा किजय श्री राम, हो गया काम.उनके इस बयान से साफ है कि एनडीए खेमे ने भीतर ही भीतर बड़ी रणनीति तैयार की है.
• दोपहर 12:05 बजे : झारखंड बीजेपी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मतदान के बाद कहा कि एनडीए की रणनीति पूरी तरह सफल रही है और हमारी जीत सुनिश्चित है.
• दोपहर 12:28 बजे : सीएम हेमंत सोरेन ने वोट डाला, उनके साथ कल्पना सोरेन भी मौजूद रही. सीएम ने गठबंधन के सभी विधायकों से मुलाकात की.
• दोपहर 12:40 बजे : मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही एनडीए खेमे के विधायकों के चेहरे पर जीत की चमक दिखाई दी. झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वे परिणाम को लेकर शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं और अभी से एक-दूसरे को बधाई देते दिखे. वहीं, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कहा कि एनडीए के पास जीत के लिए पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं, जो चौंकाने वाले परिणाम देंगे.
• दोपहर 01:10 बजे :जयराम महतो ने कहा कि वह काफी आत्ममंथन और सोच-विचार करने के बाद मतदान करने आए हैं. महतो ने स्पष्ट किया, मैं जिसे भी अपना वोट दूंगा, उससे मेरी सिर्फ एक ही उम्मीद रहेगी कि वह झारखंड के अधिकारों, यहां की माटी और विकास के लिए पूरी ईमानदारी से संसद में आवाज बुलंद करे.
• दोपहर 01:34 बजे : झारखंड विधानसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी शेड्यूल की जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया विधानसभा के कमरा नंबर 42 में बेहद शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. दोपहर बाद 4:00 बजे मतदान समाप्त हो जाएगा, जिसके ठीक बाद निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलते ही शाम 5:00 बजे से मतगणना (वोटों की गिनती) शुरू कर दी जाएगी.
• दोपहर 01:36 बजे : प्रदीप यादव ने कहा, इस पूरे चुनाव की कमान खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाल रखी है, जिससे ‘इंडिया’ गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने आगे दावा किया कि मतदान करने के बाद भाजपा नेताओं के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं और उनके चेहरे साफ तौर पर उतरे हुए दिखाई दे रहे हैं.
• दोपहर 01:46 बजे : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा राज्य में दूसरा सबसे बड़ा दल है और पार्टी ने नथवानी को पूरा समर्थन दिया है. जब उनसे जादुई आंकड़े के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उम्मीदवार ने इसके लिए निश्चित रूप से एक ठोस रणनीति बनाई होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि कई विधायक दलगत भावना से ऊपर उठकर राज्य के विकास के लिए नथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : विधानसभा परिसर में छलका विधायकों का दर्द, बोले – वोट दे दिया भाई, अब शक की सुई बंद करो और घर जाने दो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *