Click Here
Click Here
Click Here

NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Koderma: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे...

Koderma: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक कोडरमा जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों — C.D. C.M स्कूल ऑफ एक्सलन्स , गर्ल्स स्कूल झुमरी तिलैया एवं PM SHRI प्रोजेक्ट गर्ल्स +2 हाई स्कूल , कोडरमा में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.

मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी रखने एवं नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कदाचार पर रहेगी सख्त नजर

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सतर्कता एवं गंभीरता के साथ करें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का उपायुक्त का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *