Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज उत्पादन पर भाजपा की किसान कार्यशाला

Jamtara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत...

Jamtara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में गोपालपुर मंडल में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक राहुल राठौर एवं पुष्पा पाल ने किसानों को जैविक खेती और ट्राइकोडर्मा के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर पूरे प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम”, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई. कृषि वैज्ञानिक राहुल राठौर ने ट्राइकोडर्मा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक लाभकारी जैविक फफूंद है, जो फसलों की जड़ों को रोगों से बचाने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और उत्पादन में वृद्धि करने में सहायक है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ट्राइकोडर्मा के उपयोग की दी जानकारी

वहीं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने किसानों से ट्राइकोडर्मा के अधिकाधिक उपयोग की अपील करते हुए इसे फसलों का “प्राकृतिक चौकीदार” बताया. भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

ALSO READ: हजारीबाग: हर वार्ड तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य विभाग और पार्षदों की संयुक्त समिति बनेगी

बीज और मिट्टी उपचार की तकनीकों पर प्रशिक्षण

जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह ने बीज उपचार, मिट्टी उपचार एवं जड़ उपचार की विधियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त उत्पादों के उपयोग की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन किसान नेता शंकर भंडारी ने किया. इस अवसर पर गोपालपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण पंडित, कर्माटांड़ मंडल अध्यक्ष विनोद रजक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *