Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा : उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र में मृदा परीक्षण इकाई एवं सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई का किया औचक निरीक्षण

Lohardaga : उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), लोहरदगा में संचालित मृदा परीक्षण इकाई एवं सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई...

Lohardaga : उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), लोहरदगा में संचालित मृदा परीक्षण इकाई एवं सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, गतिविधियों एवं कार्यों का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मृदा परीक्षण इकाई का अवलोकन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक को नियमित रूप से किसानों के खेतों से मृदा नमूने (सैंपल) संग्रहित करने, समयबद्ध तरीके से मृदा परीक्षण कराने तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खेती की तैयारी से पूर्व मिट्टी की जांच कर किसानों को आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें अधिकतम कृषि लाभ प्राप्त हो सके.

सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई का लिया जायजा

उपायुक्त ने सरसों तेल उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसान समूहों से नियमित रूप से सरसों की खरीद सुनिश्चित करने तथा उत्पादन प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही प्रसंस्करण इकाई में स्थापित मशीनों के नियमित रख-रखाव एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

किसानों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

जिले के उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म का भी जायजा लिया और किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने विशेष रूप से मत्स्य पालन, बत्तख पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, अजोला उत्पादन तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन देने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर की आवश्यक घेराबंदी (फेंसिंग) कराने तथा सिंचाई सहित अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए डीप बोरिंग का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश वरीय वैज्ञानिक को दिया. उपायुक्त ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को नई तकनीकों, वैज्ञानिक खेती और वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं किसानोन्मुख बनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सकेगा. निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : UPSC इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर रांची में परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *