Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोरी के वाहन बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 7 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. साथ ही गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर किरीबुरु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनित कुमार किंडो के नेतृत्व में बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरु थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया. इसके बाद विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी में बरामद हुए चोरी के वाहन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ाजामदा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की. बरामद वाहनों में पांच होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी शामिल है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल छिनतई, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था. पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन दयाल कुमार नागा और संदीप पिंगुवा कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि दयाल कुमार नागा और संदीप पिंगुवा पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं.

मामला दर्ज कर जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों में दयाल कुमार नागा उर्फ मार्शल (20 वर्ष), संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ नितिला (25 वर्ष) और बॉबी दास (19 वर्ष) शामिल हैं. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बड़ाजामदा थाना कांड संख्या 20/2026 के तहत धारा 317(5)/3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और चोरी के अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई में किरीबुरु एसडीपीओ, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी, किरीबुरु थाना प्रभारी, नोवामुंडी थाना प्रभारी तथा संयुक्त पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ALSO READ : पलामू हिरासत मौत का मामला: मेडिकल सर्टिफिकेट में हेरफेर एवं पुलिस कस्टडी में बर्बरता का खुलासा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *