Click Here
Click Here

रांची: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, झारखंड से बाइक चोरी कर बिहार के गयाजी में खपाता था, तीन गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. चोर झारखंड के अलग-अलग जिलों से बाइक की चोरी कर बिहार...

Ranchi: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. चोर झारखंड के अलग-अलग जिलों से बाइक की चोरी कर बिहार के गयाजी में खपाता था. रांची पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक मास्टर चाबी भी बरामद की है, जिससे किसी भी बाइक को आसानी से खोल लिया जाता था. सूचित किया गया था कि सिकिदिरी थाना द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान एक काले रंग के बिना नंबर प्लेट के बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह तेजी से ओरमांझी की ओर लेकर भाग रहा है. इसके बाद एक टीम गठित की गई. सूचना के बाद ओरमांझी थाना की संध्या गश्ती टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. कुछ ही देर बाद सिकिदिरी के ओर से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिया. बाइक सवार के पीछे से एक पुलिस गाड़ी भी आ रही थी. जब बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश की. इसी बीच सिकिदिरी थाना पुलिस की गाड़ी भी आ चुकी थी. पुलिस ने घेर कर बाइक सवार को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: NEET-UG 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

add1

मास्टर चाबी से खुल जाती थी कोई भी बाइक

पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम सिंदु और अनिकेत कुमार बताया. दोनों बिहार का रहने वाला है. बाइक बिना नंबर प्लेट का था. जब कागजात की मांग की गई तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके. जब उसका बैग चेक किया गया तो उसमें मास्टर चाबी, प्लग रिंच, पेचकस तथा एक खुला हुआ नंबर प्लेट पाया गया. जब कड़ाई से उससे पूछताछ की गयी तो उसने स्वीकार किया कि रांची, रामगढ़ एवं बोकारो के विभिन्न स्थानों से वे बाइक की चोरी करते थे. इंजन और चेचिस नंबर का पंचिग करके तथा जाली कागजात बनाकर बिहार के गयाजी में बेच देते थे.

पांच बाइक बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी का एक गिरोह है जिसमें मृत्युंजय साव और अन्य लड़के शामिल हैं. उसकी निशानदेही पर ओरमांझी थाना की पुलिस ने विकास कुमार के घर से चोरी की पांच बाइक बरामद किया. वहीं विकास कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रांची पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बाइक चोर गिरोह के दूसरे सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: श्रावण माह को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर की तैयारियों की हुई समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *