Click Here
Click Here

गिरिडीह: NEET-UG 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Giridih: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, पारदर्शी और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी...

giridih dm

Giridih: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, पारदर्शी और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की अंतिम तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि NEET-UG जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अभ्यर्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल NTA द्वारा जारी नवीनतम और वैध एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें, पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे.

add1

पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई

जिले में परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा समय शाम 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है. परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र—डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय तथा सर जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस—निर्धारित किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही पेट्रोलिंग दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी और किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी.

कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे. परीक्षा संचालन की निगरानी और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06532-228829 निर्धारित किया गया है. उपायुक्त ने चेतावनी दी कि परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने या किसी भी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

AlsoRead:श्रावण माह को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर की तैयारियों की हुई समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *