Click Here
Click Here

झारखंड के जेलों में पारा डॉक्टर की भर्ती परीक्षा 10 जुलाई को, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य के कारागारों (जेलों) में पारा डॉक्टर की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली...

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य के कारागारों (जेलों) में पारा डॉक्टर की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग द्वारा शनिवार को जारी आवश्यक सूचना संख्या-04 के अनुसार, परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़े अहम निर्देश घोषित कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, झारखंड से बाइक चोरी कर बिहार के गयाजी में खपाता था, तीन गिरफ्तार

add1

10 जुलाई को होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना (विज्ञापन संख्या-09/2025) के मुताबिक, झारखंड राज्य के जेलों में पारा डॉक्टर की भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा. यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. परीक्षा का आयोजन रांची जिला के अंतर्गत विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जाएगा. अभ्यर्थी केवल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. आयोग ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सख्त चेतावनी दी है. नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुचित साधनों के प्रयास में शामिल न हों. यदि कोई अभ्यर्थी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: NEET-UG 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *