Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी सदर प्रखंड द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत कुर्सी के ग्राम कंकुसी में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य राजश्री बाबरा ने किया.
विद्यालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
इस दौरान कंकुसी प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई. वहीं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कंकुसी स्कूल टोला एवं नीचे टोला में फलदार पौधों का रोपण और वितरण किया गया.
मौके पर राजश्री बाबरा ने लोगों से अपने घरों में मां के नाम एक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह मां सभी की सेवा और चिंता करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पौधों के संरक्षण से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और भविष्य में लोगों को फल भी प्राप्त होंगे.
ALSO READ: चाईबासा: जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन, 520 आवेदनों में 475 का त्वरित निष्पादन
ग्रामीणों और शिक्षकों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में मुखिया नीलेश देवगम, चंद्र मोहन तियू, प्रताप कटियार महतो, जयंती देवगम, मोती देवगम, कुन्ती कुई, सीता देवगम, लाला धनवा, सुभाष कुजुर, विशाल कुजूर, महान कुजूर, राम तिग्गा, अनिल पुरती, रमेश लमाय, गुरुचरण देवगम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


