-
सिसई के पोड़ा बालूघाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Gumla: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया. गुमला अंचल अंतर्गत खरहा क्षेत्र में अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए एक बालू लदा हाइवा जब्त किया. हाइवा को जब्त कर गुमला थाना परिसर में रखा गया है. मामले की जांच के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त सिसई प्रखंड अंतर्गत पोड़ा गांव स्थित बालूघाट का भी उन्होंने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बालू उठाव एवं भंडारण से संबंधित गतिविधियों की जांच की गई तथा संबंधित प्रावधानों के अनुपालन का सत्यापन किया गया. अधिकारियों ने निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: रोजगार शिविर का आयोजन, नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 25 अभ्यर्थी
प्रशासन की चेतावनी- जारी रहेगा जांच अभियान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन, 520 आवेदनों में 475 का त्वरित निष्पादन


