Click Here
Click Here

सरायकेला: रोजगार शिविर का आयोजन, नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 25 अभ्यर्थी

Saraikela: शनिवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया. इस संबंध में जिला नियोजन...

Saraikela: शनिवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, युवा शक्ति फाउंडेशन, एके इंटरप्राइजेज, पनिहारी इंटरप्राइजेज एवं यूनिक सॉल्यूशन जैसी जिले के प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में ट्रेनी, मिग वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, सीएमसी, विएमसी, एचएमसी, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिगर, ग्राइंडर, आर्क वेल्डर, आफिस असिस्टेंट एवं टेलीकॉलर सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई में नियुक्ति के लिए 25 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन, 520 आवेदनों में 475 का त्वरित निष्पादन

add1

रोजगार के लिए युवाओं से निबंधन कराने की अपील

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सके. उन्होंने सभी नौकरीप्रार्थी युवाओं से अपील की कि वे नियोजनालय में अपना निबंधन कराते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों एवं नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है.

रोजगार मेले के आयोजन में इन्होंने निभाई अहम भूमिका

रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, वाई.पी. (मॉडल कैरियर सेंटर) रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को मिली स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *