-
चौका थाना क्षेत्र के झाबरी इलाके में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 क्विंटल लदी थी शराब, धनबाद से जमशेदपुर जा रहा था वाहन
Saraikela: चौका थाना क्षेत्र के NH-33 टाटा-रांची हाइवे पर शराब की बोतलों से लदा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. झाबरी इलाके में हुए हादसे के बाद वाहन में लदी विदेशी शराब की बोतलें टूटकर सड़क पर बिखर गईं, जिससे अफरातफरी मच गई. वाहन में 4 क्विंटल शराब लदी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन धनबाद से लोड होकर मानगो-डिमना, जमशेदपुर की ओर जा रहा था. दुर्घटना के बाद अधिकांश बोतलें टूट गईं और कुछ सही सलामत बोतलें सड़क किनारे बिखर गईं. घटनास्थल से ग्रामीणों ने बची हुई शराब को झोला में भरकर ले जाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: होमगार्ड भर्ती : रांची में सफल अभ्यर्थी ध्यान दें, 23 जून से मूल दस्तावेजों की जांच, चूक गए तो उम्मीदवारी रद्द
पुलिस और आबकारी विभाग के लिए जांच का विषय
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि ड्राइवर और साथियों के बयान लिए जा रहे हैं. शराब की सही मात्रा और स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने तस्करी और जानलेवा लापरवाही के तहत केस दर्ज करने की बात कही है. फिलहाल यह मामला स्थानीय आबकारी विभाग और पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा ने 595 मंडलों में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास


