Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जिद, जुनून और परफेक्ट 500: री-इवैल्यूएशन ने लिखा रांची की अवनी के नेशनल टॉपर बनने का गौरवमयी इतिहास

Ranchi: जब इरादे फौलादी हों और खुद की मेहनत पर अटूट विश्वास हो, तो नियति को भी अपना फैसला बदलना पड़ता है....

Ranchi: जब इरादे फौलादी हों और खुद की मेहनत पर अटूट विश्वास हो, तो नियति को भी अपना फैसला बदलना पड़ता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रांची की मेधावी बेटी अवनी केजरीवाल ने. सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के नतीजे आते ही अवनी ने कामयाबी का एक ऐसा स्वर्णिम इतिहास रच दिया, जिसकी गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सेल टाउनशिप धुर्वा की कॉमर्स स्ट्रीम की इस छात्रा ने अपनी मार्कशीट पर परफेक्शन की वो इबारत लिखी है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. 13 मई को जब परीक्षा का परिणाम आया था, तब अंक उम्मीद से कम थे. लेकिन टूटने के बजाय अवनी ने अपनी मेहनत पर भरोसा रखा और मार्क्स वेरिफिकेशन का रास्ता चुना. आज नतीजा सबके सामने है. अवनी ने 500 में से पूरे 500 अंक (100% मार्क्स) हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर होने का गौरव अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की बिसात पर अपनों से मात, जेएमएम का 6 गद्दारों पर सीधा वार

साधारण परिवार की असाधारण उपलब्धि

एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सर्वोच्च शैक्षणिक शिखर पर अपनी जगह बनाने वाली अवनी ने न केवल अपने माता-पिता का सीना फक्र से चौड़ा किया है, बल्कि पूरे झारखंड राज्य को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है. उनकी यह जादुई सफलता उनकी तपस्या, अनुशासित दिनचर्या और कुछ बड़ा कर गुजरने के अटूट संकल्प का सीधा परिणाम है.

अवनी केजरीवाल का ड्रीम स्कोर कार्ड

• अंग्रेजी कोर: 100/100 (80 थ्योरी + 20 प्रैक्टिकल)
• अकाउंटेंसी: 100/100 (80 थ्योरी + 20 प्रैक्टिकल)
• बिजनेस स्टडीज: 100/100
• इकोनॉमिक्स: 100/100
• एप्लाइड मैथेमेटिक्स: 100/100
• ग्राफिक्स: 99/100 (29 थ्योरी + 70 प्रैक्टिकल)
(नोट: कुल श्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर उनका स्कोर परफेक्ट 500/500 यानी 100% रहा है.)

यह भी पढ़ें: गुमला: पति के इलाज के लिए पत्नी घूम-घूमकर मदद के लिए फैला रही थी आंचल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, प्रशासन को दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *