Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, खनन विभाग ने ट्रैक्टर किया जब्त

Jamtada: कटंकी श्मशान घाट नदी के पास अवैध बालू को लेकर खनन विभाग ने कार्रवाई की है. बालू से लदा एक ट्रैक्टर...

Jamtada: कटंकी श्मशान घाट नदी के पास अवैध बालू को लेकर खनन विभाग ने कार्रवाई की है. बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कटंगी गांव स्थित श्मशान घाट के पास एनजीटी की रोक के बावजूद एक ट्रैक्टर में अवैध बालू लोड किया जा रहा है. इसके बाद खनन विभाग ने छापेमारी की. हालांकि मौके से ट्रैक्टर का चालक एवं ऑनर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: राज्य सेवा के 15 अफसरों को उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेवारी

खनन विभाग की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप

बता दें कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन और भंडारण को लेकर खनन विभाग आए दिन छापेमारी कर रहा है. विभाग की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *