Click Here
Click Here
Click Here

18 से 27 अगस्त तक बोकारो में होगा राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट, उतरेंगे देश के दिग्गज धनुर्धर

Bokaro: अखिल भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) की ओर से झारखंड तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग...

AAI
National Archery Tournament to be held in Bokaro from August 18 to 27

Bokaro: अखिल भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) की ओर से झारखंड तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट इस वर्ष बोकारो में आयोजित किया जाएगा. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगी. इसकी जानकारी बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने बताया…

संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के करीब 700 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, ओलंपियन, राष्ट्रीय कोच तथा तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बोकारो की खेल पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी. टूर्नामेंट में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की रिकर्व एवं कंपाउंड स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 26 जून को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई थी. इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, खेल मैदान और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद 

संघ की सचिव एंजेला सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश के शीर्ष तीरंदाजों और उभरती प्रतिभाओं को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार सहित संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

ALSO READ: FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने किया उलटफेर, आइवरी कोस्ट पहली बार नॉकआउट में, नीदरलैंड्स जीता, जापान-स्वीडन का मुकाबला 1-1 से बराबर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *