Chaibasa: चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर के समीप राष्ट्रीय कंप्यूटर प्रशिक्षण परियोजना में रविवार को 98वीं सत्रांत परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. इस दौरान एडीसीए, डीसीए, डीसीए प्लस, तथा डीसीटीटीसी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 56 विद्यार्थियों ने अपने-अपने सेमेस्टर की परीक्षा दी. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में जयश्री तांती, आयुष प्रधान, सुदामा मछुआ, युधिष्ठिर प्रधान, अंकिता जामुदा, जोयसा कुजूर, तन्नू हेम्ब्रोम, सुभद्रा लोहार सहित अन्य छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से शामिल रहे. विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया को सहज और सुविधाजनक बताया.
यह भी पढ़ें: अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, सीओ ने ट्रैक्टर पकड़कर थाना में कराया जमा

परीक्षा का परिणाम 24 घंटे के भीतर
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 24 घंटे के भीतर जारी कर दिया जाएगा. विद्यार्थी आरसीपीपी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. संस्थान द्वारा विकसित यह ऐप विद्यार्थियों को परीक्षा, परिणाम और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है. 98वीं सत्रांत परीक्षा के सफल संचालन में रीजनल डायरेक्टर सह सेंटर हेड सुरेश प्रसाद, वर्षा कुमारी, महेंद्र जामुदा एवं संस्थान के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संस्थान प्रबंधन ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: सोनाहातू में वज्रपात की चपेट में आए फॉरेस्ट गार्ड की मौत, वॉच टावर निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा, दो वनकर्मी घायल


