Ranchi: झारखंड के टूरिज्म स्थलों जैसे कि जंगल, पहाड़ और जलप्रपात अब डिजिटल दुनिया में नई पहचान बनेगी. दरअसल पर्यटन विभाग ने इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पॉलिसी के पहले चरण में 110 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का चयन किया है. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने यह जानकारी साझा की. मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से भरपूर होने के बावजूद झारखंड डिजिटल माध्यमों पर वह पहचान नहीं बना पाया जिसका वह हकदार है. अब ये 110 इन्फ्लुएंसर रील्स, यूट्यूब वीडियो और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य की खूबसूरती को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाएंगे.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर : पुलिस वैन से खींचकर युवक को उतारा मौत के घाट, TMH में हिमांशु ने तोड़ा दम

यह पहल झारखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा
झारखंड संभवतः देश का पहला राज्य है जिसने इन्फ्लुएंसर्स को संस्थागत रूप से पर्यटन नीति से जोड़ा है. यह पहल झारखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. मंत्री ने चयनित इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्राथमिकता के अनुरूप झारखंड को मानसून पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहयोग करें और मानसून की प्राकृतिक सुंदरता को केंद्र में रखकर कंटेंट तैयार करें.
यह भी पढ़ें: कुर्सी एक, जिम्मेदारियां अनेक, झारखंड की फाइलों के बोझ तले दबे IAS अफसर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट


