Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: जिंदल कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर दो विस्थापित गुटों में झड़प, थाने का किया गया घेराव

Bokaro: जिंदल कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर दो विस्थापित गुट आपस में भिड़ गए. बता दें, कि बुढींडीह में जिंदल...

Dugda Police Station
थाने का घेराव करते दोनों गुट

Bokaro: जिंदल कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर दो विस्थापित गुट आपस में भिड़ गए. बता दें, कि बुढींडीह में जिंदल कंपनी आई है, जिसमें दुग्दा और बुढींडीह ग्राम के लोगों ने विस्थापितों के लिए रोजगार मांग रखी है. विवाद इस बात को लेकर आरंभ हुआ कि बुढींडीह में कंपनी बैठी है, इसलिए बुढींडीह के ग्रामीणों ने रोजगार पर अपने गांव के लोगों का पहला अधिकार होने का दावा किया. वहीं, दुग्दा के विस्थापितों ने भी विस्थापित होने के नाते रोजगार की मांग की.

बुढींडीह के विस्थापित ग्रामीणों ने दुग्दा के विस्थापितों पर किया हमला

बताया जा रहा है, कि दुग्दा पूर्वी स्थानीय विस्थापित बेरोजगार मंच के बैनर तले सोमवार को जिंदल कंपनी में रोजगार को लेकर मांग पत्र सौंपने जा रहें थे. इस दौरान बुढींडीह के विस्थापित ग्रामीणों ने कोल वाशरी मोड़ के समीप हमला कर दिया. साउंड से लदे वाहन को भी लाठी-डंडे से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में दुग्दा बस्ती के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है. दुग्दा पूर्वी के ग्रामीणों ने मारपीट किये जाने की सूचना दुग्दा थाना को दी. घटना से आक्रोशित लोग दोषियों के गिरफ्तार करने की मांग करने लगें. दोनों पक्षों की तनाव को देखते हुए चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनीवास सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

न्याय नहीं मिलने पर किया जाएगा थाने का घेराव

दुग्दा पूर्वी पंचायत के मुखिया रितलाल रजक ने बताया, कि शांति मार्च के साथ ग्रामीण जिंदल कंपनी को मांग पत्र सौंपने जा रहे थे. इसी दौरान दुग्दा कोल वाशरी मोड़ के समीप बुढींडीह के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. शांति मार्च निकालने की लिखित सूचना उपायुक्त बोकारो, दुग्दा थाना को दी गई थी. उन्होंने कहा कि हमलावरों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाएंगे. न्याय नहीं मिलने पर थाना का घेराव भी किया जाएगा. इधर, यह भी चर्चा है कि जिंदल कंपनी दोनों गांव को आपस में लड़वा कर अपना काम निकालना चाह रही है. वहीं कुछ लोग कंपनी में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए भी मामले को तुल दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो व हजारीबाग SP कार्यालय से हुए अवैध राशि निकासी मामले में इसी सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *