Click Here
Click Here
Click Here

रांची के सुनियोजित विकास के लिए महापौर ने केंद्र से मिलाया हाथ, शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने अपनी कवायद तेज कर दी...

The Mayor has joined hands with the Centre for the planned development of Ranchi, which will give a new impetus to urban amenities.

Ranchi: राजधानी रांची को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने अपनी कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार मुलाकात की. इस उच्च स्तरीय बैठक में रांची के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की मांग की गई.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना

बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर

मुलाकात के दौरान महापौर ने शहर की बढ़ती जनसंख्या और उसके अनुरूप बढ़ती शहरी चुनौतियों का विस्तार से ब्योरा दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि रांची में बेहतर सड़क नेटवर्क, जल निकासी (ड्रेनेज), स्वच्छता व्यवस्था और हरित क्षेत्रों (ग्रीन बेल्ट) के विकास के लिए केंद्र सरकार की सहायता अनिवार्य है. महापौर का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ही रांची को एक विकसित और स्मार्ट शहर के रूप में पहचाना जा सकेगा.

केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक रुख

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रांची के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रांची के समग्र विकास के लिए हरसंभव केंद्र से सहयोग दिलाने का ठोस आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रभारी के. राजू का झारखंड दौरा, संगठन की नब्ज टटोलेंगे और बूथ स्तर पर फूंकेंगे जान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *