Click Here
Click Here
Click Here

रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Ranchi: राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक जुलाई से विभिन्न शहरों के लिए संचालित पांच नियमित उड़ानों का परिचालन अस्थायी...

Ranchi: राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक जुलाई से विभिन्न शहरों के लिए संचालित पांच नियमित उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एयरलाइन कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती लागत और विमानों की उपलब्धता में कमी को इस फैसले की मुख्य वजह बताया है. स्थिति सामान्य होने तक इन उड़ानों का संचालन बंद रहेगा.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक उड़ान प्रभावित

बंद की गई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार फ्लाइटें शामिल हैं. इनमें IX-2379/2378 (दिल्ली-रांची-दिल्ली), IX-1053/1051 (दिल्ली-रांची-दिल्ली), IX-2373/2372 (हैदराबाद-रांची-मुंबई) और IX-2375/2374 (मुंबई-रांची-हैदराबाद) शामिल हैं. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी 6E-7317/6E-7251 उड़ान का परिचालन फिलहाल रोक दिया है.

यात्रियों को होगी परेशानी, यात्रा योजना बदलने की नौबत

इन उड़ानों के बंद होने से रांची से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसका सबसे अधिक असर व्यावसायिक यात्रियों, छात्रों और इलाज के लिए सफर करने वाले लोगों पर पड़ने की संभावना है. कई यात्रियों को अब वैकल्पिक उड़ानों में टिकट बुक करानी पड़ सकती है या अपनी यात्रा की योजना बदलनी होगी.

Read Also: कोडरमा में दर्जनों लोगों से लाखों रूपये ठगी करने वाले फरार अभियुक्त कोलकाता से गिरफ्तार

भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द

इधर, इंडिगो एयरलाइंस की भुवनेश्वर-रांची (6E-7361) उड़ान मंगलवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई. एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही फोन के माध्यम से दे दी गई थी ताकि उन्हें असुविधा कम हो.

खराब मौसम के कारण कई उड़ानें भी हुईं विलंबित

मौसम खराब रहने के कारण मंगलवार को रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइटें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं. इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाली उड़ानों के साथ-साथ इंडिगो की मुंबई, पटना, दिल्ली और कोलकाता जाने वाली फ्लाइटें भी शामिल रहीं. कई विमानों ने 20 मिनट से लेकर करीब एक घंटे तक की देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *