Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड : IAS कैडर में किसका राज, टॉप लेवल के अफसरों का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का, 53 अधिकारी हैं राज्य के निवासी

Ranchi : झारखंड कैडर में वर्तमान में 187 आइएएस IAS कार्यरत हैं. जिसमें टॉप टेन आइएएस IAS का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का...

झारखंड IAS कैडर

Ranchi : झारखंड कैडर में वर्तमान में 187 आइएएस IAS कार्यरत हैं. जिसमें टॉप टेन आइएएस IAS का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का हैं. जबकि कुल 53 अधिकारी ऐसे हैं, जिनका डोमेसाइल स्पष्ट रूप से झारखंड है. कुल 134 से अधिक अधिकारियों का डोमेसाइल देश के अन्य राज्यों का है. इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, केरल, ओड़िशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व है.

टॉप लेवल के आइएएस IAS का डोमेसाइल

• अविनाश कुमार (मुख्य सचिव, झारखंड) : 1993 बैच के इस वरिष्ठ अधिकारी का डोमेसाइल बिहार है.
• डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी (अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल) : 1995 बैच के अधिकारी, डोमेसाइल महाराष्ट्र है.
• अजय कुमार सिंह (अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य) : 1995 बैच के अधिकारी, डोमेसाइल बिहार है.
• वंदना दादेल (अपर मुख्य सचिव, गृह) : 1996 बैच की अधिकारी, डोमेसाइल बिहार है.
• मस्त राम मीणा ( अपर मुख्य सचिव) : 1996 बैच के अधिकारी, डोमेसाइल राजस्थान है.
राहुल कुमार पुरवार (प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) : 1999 बैच के अधिकारी, डोमेसाइल: उत्तर प्रदेश.
• सुनील कुमार (प्रधान सचिव, पथ निर्माण) : 1999 बैच के अधिकारी, डोमेसाइल उत्तर प्रदेश है.

सबसे अधिक आइएएस IAS  बिहार के निवासी

बिहार के डोमेसाइल वाले अफसरों में शैलेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल, मनीष रंजन, राजेश कुमार शर्मा, कृपा नन्द झा, राजेश सिंह, मनोज कुमार (2007 बैच), डॉ. चंद्रशेखर, मुकेश कुमार, अमीत कुमार, अमित कुमार टू, राजीव रंजन, शशि प्रकाश झा, गोपालजी तिवारी, संजय कुमार, प्रभात कुमार, आकांक्षा रंजन, आदित्य कुमार आनंद, जीशान कमर, शैलेन्द्र कुमार लाल, सुनील कुमार सिंह द्वितीय (2013 बैच), विजय कुमार गुप्ता, दिव्यांशु झा, वरुण रंजन, फैज अक अहमद मुमताज, शशि रंजन (2014 बैच), सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार रंजन, पशुपति नाथ मिश्रा, प्रेरणा दीक्षित, कुमार ताराचंद, ऋतुराज, रवि आनंद, पीयूष सिन्हा, उत्कर्ष कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, आदित्य पाण्डेय, सिद्धांत कुमार, ऋत्विक मेहता है.

झारखंड डोमेसाइल वाले अधिकारियों की फेहरिस्त

प्रवीण कुमार टोप्पो, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार (2007 बैच), उमाशंकर सिंह, अबू इमरान, राहुल कुमार सिन्हा, छवि रंजन, संजीव कुमार बेसरा, सूरज कुमार, मृत्युंजय कुमार बरनवाल, शशि रंजन (2013 बैच), अमल कृष्ण सत्यजीत, बिधान चंद्र चौधरी, राजीव रंजन (2013 बैच), सुनील कुमार – 2 (2013 बैच), नैंसी सहाय, सुशांत गौरव, शशि प्रकाश सिंह, नितीश कुमार सिंह, मनीष कुमार, अभिजीत सिन्हा, दीपक कुमार दुबे, सौरभ कुमार भुवानिया, मो. जावेद हुसैन, रीना हंसदा, अभिनव प्रकाश, कुमार रजत, हिमांशु लाल, विद्यांशु शेखर झा, आस्था शरण, रवि जैन, श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, नमन प्रियेश लकड़ा, पीएन मिश्रा, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, राज कुमार गुप्ता, आदित्य रंजन, कर्ण सत्यार्थी, मेधा भारद्वाज, चंदन कुमार,सुधीर बाड़ा, अनिल तिर्की शामिल है.

उत्तर प्रदेश के डोमेसाइल वाले अफसर

निधि खरे, सतेन्द्र सिंह, हिमानी पांडे, राहुल शर्मा, राहुल कुमार पुरवार, सुनील कुमार, पूजा सिंघल, डॉ. अमिताभ कौशल, जितेंद्र कुमार सिंह, राय महिमापत रे, रवि शंकर शुक्ला, संदीप सिंह, डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह, लोकेश मिश्रा, गरिमा सिंह, विशाल सागर, हिमांशु मोहन, प्रीति रानी, रिया सिंह, आनंद शर्मा, अवनिश सिंह और यश कुमार है.

राजस्थान से आते हैं ये अफसर

मस्त राम मीना, कुलदीप चौधरी, रामनिवास यादव, दिनेश कुमार यादव, संदीप कुमार मीणा, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, दीपेश कुमार और सुलोचना मीना.

इन अफसरों के पास है महाराष्ट्र का डोमेसाइल

डॉ. नितिन मदान कुलकर्णी, घोलप रमेश गोरख, जाधव विजय नारायण राव, सैय्यद रियाज अहमद, अनिकेत सचान और विसपूते श्रीकांत यशवंत.

तमिलनाडु से आते हैं ये अफसर

के रवि कुमार, के श्रीनिवासन, ए मुथु कुमार, रॉनीटा रमय्या, डॉ. अरविंद राधाकृष्णन.
• कर्नाटक से आने वाले अफसरों में मंजूनाथ भजन्त्री, राजेश्वरी बी, कीर्थिश्री जी.
• दिल्ली से आने वाले अफसरों में विप्रा भाल, अन्नय मित्तल, प्रांजल ढ़ांढ़ा, नाजिश उमर अंसारी और इरा जोरवाल शामिल हैं.

इन राज्यों के डोमेसाइल वाले भी हैं अफसर

अबुबकर सिद्धीख पी, (केरल), अराधना पटनायक (ओड़िशा), डॉ. नेहा अरोड़ा (पंजाब), किरण कुमारी पासी (पश्चिम बंगाल), हेमंत सती (उत्तराखंड), शताब्दी मजूमदार (त्रिपुरा), लोकेश बंगारे (मध्य प्रदेश), पूर्वा (छत्तीसगढ़), बसारत क्यूंम (जम्मू & कश्मीर)

 

ALSO READ : जमशेदपुर हत्याकांड : BJP का सरकार पर हमला, कहा – अपराधियों के सामने मूकदर्शक बनी पुलिस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *