Chakardharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद् क्षेत्र में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव नहीं होने की लगातार मिल रही शिकायत के बात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से आम जनता के द्वारा यह शिकायत मिल रही है नगरपरिषद द्वारा प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव नहीं हो रहा है जिससे शहरी जनता काफी परेशान है.
बारिश के मौसम में बीमारियों का बढ़ा खतरा
अभी बारिश का मौसम है और ऐसे समय में नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है. बारिश में विशेषकर गीला कचड़ा के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रकोप का भी डर बना रहता है ऐसे में नियमित रूप से कचड़ा उठाव में लापरवाही करना नगरपरिषद की घोर लापरवाही को दर्शाता है.

नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि अगर अगले 1 से 2 दिनों में सभी वार्डों से नियमित कचड़ा उठाव नहीं किया गया तो नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा.


