Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, हादसे के बाद पलटी कार

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलशाही-देवीपुर मार्ग पर करबला के समीप गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक छात्र...

हादसे के बाद पलटी कार

Koderma:  जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलशाही-देवीपुर मार्ग पर करबला के समीप गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई. घायल छात्र की पहचान मो. सरफराज (18 वर्ष), पिता स्व. मो. इजहार, निवासी विंडोमोह, थाना नवलशाही के रूप में हुई है.

नामांकन कराने जा रहा था छात्र

जानकारी के अनुसार मो. सरफराज अपने घर से मरकच्चो के देवीपुर हाई स्कूल में नामांकन कराने जा रहा था. इसी दौरान करबला के समीप नावाडीह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (जेएच 12 एच 1032) ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार घटनास्थल पर पलट गई.

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को सीधा किया और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं, स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में रखा है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड CID ने तैयार किया मानव तस्करी रोकने का एक्शन प्लान, जिलों के SP को निर्देश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *