Click Here
Click Here
Click Here

चोरी रोकने के लिए रांची पुलिस ने बनायी वृहत योजना, जेल गये अपराधियों का हो रहा सत्यापन

Ranchi: राजधानी में चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हुई है. लगभग हर दिन चोरी की एक घटना हो रही है. इधर...

Ranchi: Two arrested, including a paan shop owner, with 1,700 grams of marijuana; City DSP's raid successful

Ranchi: राजधानी में चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हुई है. लगभग हर दिन चोरी की एक घटना हो रही है. इधर दो दिनों में लगातार दो बड़ी चोरियां हुई. एक चोरी की घटना को तो चोरों ने महज 20 मिनट के अंदर अंजाम दिया. इन चोरियों को रोकने के लिए रांची पुलिस ने कमर कस ली है. 

जमानत पर निकले चोरी मामले के अपराधियों के सत्यापान का निर्देश

चोरी पर लगाम लगाने के लिए जमानत पर निकले चोरी अपराधियों पर नजर रखने और उनका सत्यापन करने के लिए सभी थाना को निर्देश दिया गया है. उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है. राजधानी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी की बड़ी घटना को मुख्य रूप से बाहर से आये अपराधी अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिन पहले बरियातू थाना क्षेत्र के मैरेज हॉल में हुई चोरी को राज्य के बाहर के गैंग ने अंजाम दिया था. उस गैंग के सरगना सहित अन्य आरोपियों को पकड़ कर रांची पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया था. अधिकारियों का कहना है कि जिला में बड़े अपराध की घटना नहीं हो रही है, इसलिए लोगों को चोरी जैसी घटना भी बड़ी लग रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले भी चोरी की घटना होती थी, यह सामान्य अपराध है. आंकड़े देखे जाये तो चोरी की घटनाओं में कमी आयी है. अब तो रांची पुलिस का फोकस जो घटना हो गयी है, उसका खुलासा करने पर है. इसके लिए थाना की टीम को लगाया है.

Read Also: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र- आरक्षियों की वरीयता सूची जारी करने का किया अनुरोध

घर के आसपास संदिग्ध दिखे तो गार्ड तथा पुलिस को दे सूचना, सत्यापान के बाद ही अपने घर से निकले 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में हो रही चोरी की घटना पर जनता के पहल से ही विराम लगाया जा सकता है. जब घर बंद करके जाते हैं तो इसकी जानकारी अपार्टमेंट के गार्ड को दें, साथ ही अपने फ्लैट के सामने सीसीटीवी कैमरा लगायें. सीसीटीवी कैमरा का एक्सेस अपने मोबाइल में रखें. घर बंद कर निकलने के दौरान  यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास दिखे तो इसकी जानकारी गार्ड को दें. निजी आवास वाले लोग इसकी जानकारी पुलिस को दें. संदिग्ध व्यक्ति का सत्यापान होने के बाद ही आवास छोड़े. घर बंद कर कहीं निकल रहे हो तो इसकी जानकारी अपने विश्वासी व्यक्ति के अलावा किसी को न दें. मुहल्ले में अनजान व्यक्ति दिखे तो मुहल्ले में घुमने का उद्देश्य पूछे. सही जबाव न मिले तो उसके संबंध में संबंधित थाना को जानकारी दें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *