धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: झारखंड में पहली बार दागी अपराधियों की परेड, अपराध छोड़ने की अंतिम चेतावनी

Dhanbad: अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून का खौफ कायम करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने गुरुवार को एक अनूठी...

Dhanbad: अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून का खौफ कायम करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने गुरुवार को एक अनूठी कार्रवाई की. झारखंड में पहली बार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी अपराधियों को पुलिस लाइन बुलाकर उनकी परेड कराई गई.

हाजिरी, सत्यापन और सख्त निगरानी

पुलिस लाइन में सभी दागी अपराधियों की हाजिरी दर्ज की गई. उनकी पहचान का सत्यापन किया गया और उनके वर्तमान गतिविधियों व आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा की गई. इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी.

‘सुधर जाओ, नहीं तो जेल तय’

पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यह उनके लिए सुधार का आखिरी मौका है. यदि वे दोबारा अपराध की राह पर लौटे, तो कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा और उनका अगला ठिकाना जेल होगा.

Read Also: SP को हटाना सजा नहीं, हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : बाबूलाल

अपराधियों में कानून का डर पैदा करने की पहल

धनबाद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करना, अपराध की पुनरावृत्ति रोकना और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है. पुलिस का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *