Click Here
Click Here
Click Here

युवक मौत मामला : राज हॉस्पिटल ने परिजनों के सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

Ranchi: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला अब तूल...

Raj Hospital youth's death case: Hospital management termed all allegations of family members as baseless

Ranchi: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूरे मामले की तत्काल जांच कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से जांच टीम का गठन किया गया. शनिवार को टीम अस्पताल पहुंची और इलाज से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक रिकॉर्ड अपने साथ ले गई. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: अब राउंड ऑफ 16 की जंग, केप वर्डे के खिलाफ अर्जेंटीना उलटफेर होने से बचा, मिस्र और कोलंबिया भी अगले दौर में

क्या है पूरा मामला?

लातेहार जिले के बिशुनपुर निवासी 19 वर्षीय राजू कुमार रंजन (पिता- राजेश कुमार पांडेय) को इलाज के लिए राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान 2 जुलाई को उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई. समय पर उचित उपचार नहीं किया गया और इसी वजह से युवक की जान चली गई. उनका कहना है कि यदि सही समय पर सही इलाज मिलता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी.

यह भी पढ़ें: हाटी ग्राम सभा ने चंगाई सभा को दिखाया बाहर का रास्ता, सनातनी-सरना एकता की जीत, IRS अफसर निशा उरांव पोस्ट हो रहा वायरल

अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

राज हॉस्पिटल प्रबंधन ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. अस्पताल का कहना है कि मरीज के परिजनों ने 22 लाख रुपये का बिल नहीं दिया है. साथ ही यह भी दावा किया गया कि मरीज की ड्रेसिंग नियमित और सही तरीके से की जा रही थी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, युवक की मौत संक्रमण (इन्फेक्शन) के कारण हुई. उनका कहना है कि मरीज की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) और शरीर की सहनशक्ति काफी कमजोर थी, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. अस्पताल ने पैर काटने और ड्रेसिंग में लापरवाही के आरोपों को भी पूरी तरह निराधार बताया है. प्रबंधन का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन की टीम कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *