Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: भाजपा मरकच्चो मंडल की बैठक, मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर

Koderma: रविवार को भाजपा मरकच्चो मंडल की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया. बैठक का संचालन...

Koderma: BJP Markacho Mandal meeting, emphasis on taking the achievements of Modi government to the public

Koderma: रविवार को भाजपा मरकच्चो मंडल की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया. बैठक का संचालन महामंत्री रामचंद्र यादव ने किया. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह तय किया गया कि हर महीने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. संगठन की मजबूती, प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और हर शक्ति केंद्र में माह के अंतिम सप्ताह में बैठक करने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही मोदी सरकार के ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत मंडल के हर बूथ तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाजपा नेत्री सावित्री देवी, नवीन सिंह, लक्ष्मण रज्जक, सोनू पाण्डेय, विजय दास, नागेश्वर प्रसाद, प्रदीप रजक, सतीश सिंह, हरिहर सिंह, मुकेश ठाकुर, मुकेश राम, सुरेन्द्र पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रवींद्र पाण्डेय ने किया.

यह भी पढ़ें: रिम्स-1 बदहाल, रिम्स-2 का सपना क्यों? स्वास्थ्य मंत्री पर बरसीं भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *