पलामू: पाटन थाना क्षेत्र के बिकुआ गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रास्ते के पुराने विवाद को लेकर बिकुआ निवासी जनतुल्लाह अंसारी के पुत्र इलियास अंसारी पर हमला किया गया.
लाठी-डंडों से की गई पिटाई
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गांव के ही आजम अंसारी और गुड्डू अंसारी ने लाठी-डंडों से इलियास अंसारी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में इलियास को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
Also Read: धनबाद में बढ़ते प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने DC, SSP और नगर आयुक्त को किया तलब
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उपचार के बाद फिलहाल इलियास अंसारी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की सूचना मिलते ही घायल के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उनकी देखरेख में इलाज जारी है. पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.
