गुमला: आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव

रांची/गुमला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार एक बड़ी कार्रवाई की है. गुमला जिले के विशुनपुर ब्लॉक की महिला...

रांची/गुमला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार एक बड़ी कार्रवाई की है. गुमला जिले के विशुनपुर ब्लॉक की महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को आठ रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता परमेश्वर सिंह जो विशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चट्टी सेरका के रहने वाले हैं. उन्होंने एसीबी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. परमेश्वर सिंह के अनुसार, ग्राम सभा द्वारा उनके निजी जमीन पर स्थित कुआं की मरम्मति का कार्य स्वीकृत किया गया था. उन्होंने इस कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ संपन्न कर लिया था. कार्य पूर्ण होने के बाद, कुआं मरम्मति की शेष राशि के भुगतान और बिल पास करने के एवज में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो द्वारा आठ हजार रुपये की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने इसकी सूचना एसीबी को दी.

एसीबी ने किया गिरफ्तार:

आवेदन प्राप्त होने के बाद, एसीबी की टीम ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके आधार पर एसीबी रांची थाना कांड संख्या- 09/26 दर्ज किया गया. जिसके बाद एसीबी की एक विशेष टीम ने विशुनपुर ब्लॉक में जाल बिछाया. जैसे ही पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो ने परिवादी से रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें धर दबोचा. उनके पास से रिश्वत के आठ रुपये बरामद कर लिए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *