Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, झारखंड-बिहार सीमा पर सुरक्षाबलों का ‘मिशन क्लीन’ शुरू

पलामू: पलामू प्रमंडल और बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है. झारखंड और...

पलामू: पलामू प्रमंडल और बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है. झारखंड और बिहार की सीमाओं को घेरते हुए सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस अभियान में झारखंड जगुआर, आईआरबी, जैप और जिला पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई है. पलामू के नौडीहा बाजार, हरिहरगंज और पिपरा जैसे संवेदनशील इलाकों को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया है. इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित भाकपा माओवादी और टीएसपीसी जैसे संगठनों के बचे हुए नेटवर्क को खत्म करना है.

केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च तक नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई के लक्ष्य को देखते हुए पलामू पुलिस और अर्धसैनिक बल पूरी ताकत के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस की हिट लिस्ट में 15 लाख का इनामी नितेश यादव, 10 लाख का इनामी संजय गोदराम, 10 लाख का इनामी मनोहर गंझू और टीएसपीसी का कमांडर शशिकांत गंझू जैसे नक्सली शामिल हैं. घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों वाले सीमावर्ती इलाकों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है, ताकि नक्सली छिप न सकें. अधिकारियों के अनुसार यह सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा और व्यवस्थित सर्च ऑपरेशन माना जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *