Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग बना सहकारिता का केंद्र, राज्यस्तरीय सम्मेलन-2026 का सफल समापन

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मंगलवार को झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह सम्मेलन-2026 का...

हजारीबाग
राज्यस्तरीय सम्मेलन-2026

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मंगलवार को झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सहकारिता सप्ताह सम्मेलन-2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, किसान, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. पूरे कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का संदेश दिया गया.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सहकारिता समिति के निदेशक शशि रंजन, रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडू विधायक निर्मल महतो, बरही विधायक मनोज कुमार यादव तथा हजारीबाग के DC हेमंत सती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया.

सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव : मंत्री

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सहकारिता केवल एक संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सहकारी संस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से गांवों में आर्थिक विकास की नई संभावनाएं पैदा करना है, ताकि किसानों और ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं बेहतर आय के अवसर उपलब्ध हो सकें.

ALSO READ: वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान मजबूत करेंगे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी: राज्यपाल

PACS को मजबूत करने पर विशेष जोर

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्राथमिक कृषि साख समितियों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार इन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था विकसित करने तथा आधुनिक कृषि व्यवस्था से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं.

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *