बोकारोः DVC के 79वें स्थापना दिवस पर कोनार डैम में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Bokaro: DVC के 79वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कोनार डैम परिसर में धूमधाम से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. वरीय प्रबंधक...

बोकारो
DVC का 79वें स्थापना दिवस

Bokaro: DVC के 79वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कोनार डैम परिसर में धूमधाम से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव ने DVC ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि फुटबॉल मैदान में एचओपी राणा रणजीत सिंह ने ध्वज फहराकर समारोह का उद्घाटन किया. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया.

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

राकेश कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में DVC मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

बच्चों को वितरित की गई स्टडी किट

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एचओपी के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण किया गया, ताकि उनकी पढ़ाई में सहयोग मिल सके.

विकास और जनकल्याण पर दिया जोर

HOP राणा रणजीत सिंह ने DVC की 79 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. समारोह का समापन डीवीसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ.

ALSO READ: पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पति को 7 साल की सजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *