Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ के जरिए वैश्विक निवेश और AI तकनीक पर होगी नजर

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए. सीएम बुधवार को दिल्ली में आयोजित ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ कार्यक्रम के जरिए राज्य...

CM Hemant Soren leaves for Delhi, 'Explore Infinite Opportunities' to focus on global investment and AI technology

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए. सीएम बुधवार को दिल्ली में आयोजित ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ कार्यक्रम के जरिए राज्य की संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर मजबूती से रखेंगे. उनके साथ मुख्य सचिव और उद्योग सचिव समेत प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय टीम भी मौजूद है, जो निवेश के नए रास्ते तलाशने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: रथयात्रा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला न्योता, 16 जुलाई से गूंजेगा जय जगन्नाथ

अनंत संभावनाओं का केंद्र बनेगा झारखंड

आगामी 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ में झारखंड की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ (अनंत संभावनाओं की खोज) का मंत्र दिया है. इस पहल का उद्देश्य सिर्फ उद्योगों को आकर्षित करना नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन और तकनीकी ढांचे को एक वैश्विक स्तर प्रदान करना है.

AI और डिजिटल क्रांति से बदलेगी गवर्नेंस

मुख्यमंत्री सोरेन का स्पष्ट मानना है कि झारखंड अब केवल खनिज संपदा का राज्य नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक का हब बनेगा. सरकार का पूरा ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें: BREAKING- पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ खत्म, करीब 5-6 घंटे हुए सवाल जवाब

• गवर्नेस में पारदर्शिता: प्रशासनिक कार्यों में AI के उपयोग से योजनाओं की निगरानी और कार्यक्षमता में सुधार लाना.
• तकनीकी निवेश: डिजिटल क्रांति से जुड़े उद्योगों को राज्य में स्थापित करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना.
• सशक्त प्रशासन: विकास योजनाओं की गति को तेज करने के लिए AI आधारित मॉडल्स को लागू करना.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *