Bokaro : ग्रामीण विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI एवं CLAP (कम्युनिटी लाइवलीहुड एंड एग्रीकल्चर प्रोग्राम) के तहत मिलेट मिशन की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में 500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज (मिलेट) की खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय बढ़े, पोषण बेहतर हो, जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिले और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलें. मिलेट कम पानी में उगने वाली, पौष्टिक और बदलते मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसल है. इस मिशन के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने में सहायता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ के जरिए वैश्विक निवेश और AI तकनीक पर होगी नजर

इस पहल के प्रमुख उद्देश्य हैं:
•जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना
•पौष्टिक आहार को बढ़ावा देकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना
•मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना
•स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
यह भी पढ़ें: रथयात्रा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला न्योता, 16 जुलाई से गूंजेगा जय जगन्नाथ


