Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ के तहत 360 सहायक आचार्यों का प्रशिक्षण

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी...

चाईबासा
'प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की'

Chaibasa:  पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ के तहत जिले के 360 नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को प्रशासन की शैक्षणिक कार्ययोजना, नवाचारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्यों से जोड़ना था.

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन पर दिया जोर,

मुख्य अतिथि DC मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का भविष्य गढ़ने वाला होता है. उन्होंने शिक्षकों से समयबद्ध पढ़ाई, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान और नैतिक मूल्यों के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में भी असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है.

नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा

DC ने बताया कि जिले में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ के तहत खेल महोत्सव, परख जांच परीक्षा, तिथि भोज, प्रतिभा पहचान, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां और अन्य नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने शिक्षकों से इन गतिविधियों को विद्यालय की नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की अपील की.

शिक्षकों को समाज परिवर्तन का माध्यम बताया

उप विकास आयुक्त (DDC) उत्कर्ष कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. वहीं प्रशिक्षु IAS ईरा जोरवाल ने संवादपरक और बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया. जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने जिले में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन का आग्रह किया.
ALSO READ: सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से क्रमवार मिले उपायुक्त

नशा मुक्त पश्चिमी सिंहभूम का लिया संकल्प

कार्यशाला के समापन पर सभी अधिकारियों और 360 नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने पश्चिमी सिंहभूम को नशा मुक्त जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली. जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित सहायक आचार्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *