Click Here
Click Here
Click Here

बोकारोः SIR-2026 अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई

Bokaro: मंगलवार को SIR-2026 अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित...

बोकारो
SIR-2026 अभियान

Bokaro: मंगलवार को SIR-2026 अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों और प्रखंडों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के कार्यों का निरीक्षण किया गया और मतदाता सूची पुनरीक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई.

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस (IAS) अरविंद राधाकृष्णन, डीएलआरओ(DLRO) पूर्णिमा कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी(DTO) मारुति मिंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम, जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद समेत अन्य अधिकारियों ने बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो, गोमिया और डुमरी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर BLO के कार्यों का निरीक्षण किया.

मतदाता सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने BLO, सुपरवाइजर और वॉलंटियर से मतदाता सत्यापन, घर-घर सर्वेक्षण, दस्तावेजों के संकलन और ऑनलाइन प्रविष्टियों की जानकारी ली. उन्होंने नए पात्र मतदाताओं के नाम समय पर जोड़ने तथा मृत, स्थानांतरित और दोहरे नाम वाले मतदाताओं का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: बोकारो: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

शुद्ध मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला

अधिकारियों ने कहा कि SIR-2026 लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है. इसलिए सभी BLO को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *