Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाईवा की चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाईवा चोरी होने का मामला सामने आया है....

पाकुड़ में पेट्रोल पंप से हाईवा चोरी
पाकुड़ में पेट्रोल पंप से हाईवा चोरी

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाईवा चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी की यह घटना CCTV में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, चोरी हुआ हाईवा शहर के बस स्टैंड निवासी अनिकूल आलम का था. चोरी की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने मैनेजर मोहम्मद आजम से पूछताछ की और पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज का अवलोकन किया. फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *