Ranchi: रांची के पिठौरिया थाना इलाके में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा निशु कुमारी बोकारो जिले के गोमिया की रहने वाली थी. वह रांची के चंदवे में रह कर पढ़ाई कर रही थी. मामले की जानकारी मिलने ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. सूचना मिलते ही युवती के परिवार वाले रांची पहुंचे और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. परिजन सदमे में हैं. युवती ने किस वजह से आत्महत्या की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पिठौरिया के थानेदार सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई है. पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दुबारा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखी तीन महीने की जेल



