Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चंद्री पंचायत स्थित शारदा हाई स्कूल, बोड़दा बाईडीह में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का मनमोहक चित्रण कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा और सुंदर फेस पेंटिंग के माध्यम से बालकृष्ण का रूप धारण किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.
‘बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है’
विद्यालय के निदेशक भजनलाल महतो ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का कार्य करती हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भी बच्चों की कलात्मक प्रस्तुति की प्रशंसा की.

ALSO READ:चाईबासा में अनीता देवी ने रचा नया रिकॉर्ड, समय से पहले पूरा किया डिजिटाइजेशन


