Click Here
Click Here
Click Here

वॉशिंगटन: ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी, ‘हमला हुआ तो बरसेंगी 1,000 मिसाइलें’

न्यूज वेव डेस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी हत्या...

Washington
ईरान को ट्रंप की बड़ी धमकी, हजारों मिसाइलें तैयार

न्यूज वेव डेस्क  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी हत्या की कोई भी कोशिश होती है, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ ऐसा जवाबी हमला करेगा, जिसकी कीमत उसे भारी चुकानी पड़ेगी. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में उन्हें जान से मारने संबंधी धमकियों की चर्चा तेज है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किया पोस्ट

ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की हजारों मिसाइलें तैयार हैं और यदि उन पर हमला होता है, तो तत्काल जवाबी कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

ईरान के धमकी भरे बयान के बाद दी सख्त प्रतिक्रिया 

दरअसल, हाल के दिनों में ईरान में, विशेषकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान, ट्रंप के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान सामने आए थे. इन्हीं घटनाओं के बाद ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, ईरान सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से ट्रंप की हत्या की कोई घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है.इस बीच अमेरिका ने ईरान से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला रहेगा तथा वहां से गुजरने वाले पोतों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका अधिकार है और वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने का उसे अधिकार मिलना चाहिए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस और चिंता का विषय बन गया है.

ALSO READ : भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि साझा यादों, दोस्ती, मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित : पीएम मोदी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *