Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

तय भाड़ा नहीं मिलने से नाराज वाहन मालिक, चट्टी बारियातू परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी

हजारीबाग: एनटीपीसी की चट्टी बारियातू कोल परियोजना से कोयला ढुलाई करने वाले स्थानीय वाहन मालिक इन दिनों भाड़ा भुगतान में हो रही...

हजारीबाग: एनटीपीसी की चट्टी बारियातू कोल परियोजना से कोयला ढुलाई करने वाले स्थानीय वाहन मालिक इन दिनों भाड़ा भुगतान में हो रही देरी से काफी परेशान हैं. तय समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण सिमरिया, कटकमसांडी और केरेडारी प्रखंड के वाहन मालिकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है.

लबानिया मोड़ में हुई संयुक्त बैठक

इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को विस्थापित प्रभावित कार्यालय लबानिया मोड़ में वाहन मालिकों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में एनटीपीसी के डिस्पैच अधिकारी दिवाकर मिश्रा, शक्ति सिंह, बाला जी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि, गोदावरी कंपनी के कर्मी और बड़ी संख्या में वाहन मालिक मौजूद रहे.

भाड़ा बढ़ाने के वादे पर शुरू हुआ था काम

बैठक में वाहन मालिकों ने बताया कि बाला जी कंपनी के लाइजनर ने भाड़ा बढ़ोतरी का आश्वासन देकर कोयला ढुलाई का काम शुरू कराया था. हालांकि भुगतान के समय पुराने दर से ही गिने-चुने लोगों को भाड़ा दिया गया, जिससे बाकी वाहन मालिकों में असंतोष बढ़ गया है.

Also Read चौपारण से चतरा तक सड़क मरम्मत के लिए 35.25 करोड़ की मंजूरी 

पीएनएम कंपनी पर करोड़ों का बकाया

वाहन मालिकों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले कोयला ढुलाई का काम कर रही पीएनएम कंपनी पर बीते तीन महीने का करोड़ों रुपये का भाड़ा बकाया है. आरोप है कि कंपनी अब तक भुगतान नहीं कर रही है और वाहन मालिकों के फोन तक नहीं उठा रही है.

भुगतान नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश

समय पर भुगतान नहीं मिलने और बकाया राशि अटके रहने से वाहन मालिकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. आक्रोशित वाहन मालिकों ने बैठक कर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एनटीपीसी प्रबंधन और ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साथ सार्थक वार्ता नहीं होती है, तो सीबी कोल परियोजना में बाला जी कंपनी के तहत होने वाली कोयला ढुलाई का काम बंद कर दिया जाएगा.

परिचालन बंद करने की चेतावनी

हाईवा एसोसिएशन के केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश साव ने कहा कि जब तक एनटीपीसी प्रबंधन और ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साथ समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वाहन मालिक अपने वाहनों का परिचालन बंद रखेंगे.

बैठक में कई वाहन मालिक रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष सरोज कुमार साहू, सचिव संतोष कुमार, रामरतन कुमार, राजेश कुमार, धनेश्वर साव, सुबोध साव, सुबोध सिंह, केदार शाह, आशीष कुमार, लखन साव, मुंशी कुमार, लालजीत महतो, चरित्र महतो, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, मुकेश साव, कामाख्या सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राम किशोर साहू, उज्ज्वल सिंह, जाबिर हुसैन, हकीम मियां, प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों वाहन मालिक मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *