गिरिडीह: अवैध खनन पर DC का बुलडोजर एक्शन, बेंगाबाद के अरतोका में छापेमारी

Giridih: जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है. रविवार को DC...

गिरिडीह
अवैध खनन पर DC का बुलडोजर एक्शन

Giridih: जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है. रविवार को DC रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. छापेमारी के दौरान अवैध खनन की गतिविधियां सामने आईं, जिसके बाद मौके से एक पोकलेन मशीन जब्त कर ली गई. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया.

अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान DC ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध उत्खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सरकारी राजस्व और पर्यावरण को हो रहा नुकसान

DC रामनिवास यादव ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व की हानि होती है, वहीं पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को राहत नहीं दी जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संयुक्त अभियान चलाने के दिए निर्देश

DC ने जिला खनन विभाग, अंचल प्रशासन और पुलिस को मिलकर लगातार संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने तथा जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

ALSO READ:  सिमडेगा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की AGMसंपन्न, क्रिकेट विकास को लेकर बनी नई रणनीति

लोगों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सकता है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *