होर्मुज में भारतीय क्रु मेंबर की मौत पर भारत सरकार सख्त, ईरानी दूतावास से मांगा जवाब

NewsWave Desk : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संयुक्त अरब अमीरात UAE के टैंकरों पर हमले के दौरान एक भारतीय की मौत हो...

दूतावास

NewsWave Desk : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संयुक्त अरब अमीरात UAE के टैंकरों पर हमले के दौरान एक भारतीय की मौत हो गयी. इस पर भारत सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है. इसके साथ ही भारत सरकार ने दिल्ली में ईरानी दूतावास को तलब किया है और इस पर जवाब मांगा है. भारत सरकार की ओर से जवाब मांगे जाने के बाद ईरानी राजनयिक विदेश मंत्रालय पहुंचे है. इस समन के साथ ही भारत सरकार ने समुद्र में काम करने वाले भारतीयों के प्रति चिंता जतायी है. होर्मुज में बड़ी संख्या में भारतीय जहाजों में काम करते है. ऐसे में लगातार हो रहे हमलों के बीच भारत सरकार ने चिंता जाहिर की है.

ओमान की खाड़ी के पास हुआ हमला

जानकारी हो कि हमला ओमान की खाड़ी के पास हुआ. जहां यूएई UAE का जहाज मोम्बासा टैंकर पर अटैक किया गया. जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं, 8 अन्य लोग घायल हो गए. घायल होने वालों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी शामिल है. घायलों में से चार की हालत गंभीर है. ईरान के हमले के बाद दोनों टैंकर्स में आग लग गई थी, जिन पर बाद में काबू पा लिया गया था.

UAE ने की निंदा

ईरान की ओर से किये गये इस हमले की निंदा यूएई UAE ने की. इसके साथ ही यूएई UAE के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया. हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. ईरान की ओर से किये गये इस हमले के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव और भी बढ़ गया है.

 

ALSO READ : पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा – SIR लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़, वोट देना सभी का अधिकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *