रांची: गैंग रेप की पीड़ित लड़कियों का नहीं हुआ था अपहरण, घूमने के मकसद से स्कूटी सवार युवकों के साथ बैठ गयी थीं

Ranchi: गैंग रेप की पीड़ित लड़कियों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया है. लड़कियों ने बताया है कि स्मार्ट सिटी से...

ranchi police

Ranchi: गैंग रेप की पीड़ित लड़कियों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया है. लड़कियों ने बताया है कि स्मार्ट सिटी से उनका अपहरण नहीं हुआ था, उनलोगों ने परिवार के डर से बयान दिया था कि स्मार्ट सिटी में नशा सुंघा कर उनका अपहरण कर लिया गया था, उसके बाद गैंग रेप किया गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर जब उनसे पूछा कि सीसीटीवी में अपरहण किये जाने का कोई भी सबुत नहीं मिल रहा है. उसके बाद उन्होंने ने अपना बयान चेंज किया. लड़कियां अलग-अलग बयान दे रही थी. लड़कियों को सहज कर जब महिला पुलिसकर्मियों ने उनसे प्यार से पूछा तक जाकर पूरा मामला सामने आया. लड़कियों ने बताया कि घूमने के मकसद वे दो युवक के साथ स्कूटी पर सवार होकर चली गयी थी.उसके बाद उनमें से एक के साथ घटना घटी. यह बातें सिटी एसपी पारस राणा ने बतायी.

एक ही लड़की के साथ हुआ है गैंग रेप, दूसरी के साथ केवल प्रयास

एक ही लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है, जबकि दूसरी लड़की के साथ गैंग रेप का प्रयास किया जा रहा था, उसके पहले ही गैंग रेप की शिकार पीड़ित एक लड़की आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग गयी और पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए और पुलिस ने दो नाबालिग किशोर छह आरोपियों को पकड़ लिया. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि घूमने के मकसद से वे लोग निकले तो दो स्कूटी सवार पर सवार दो युवकों ने उनसे पूछा चलो घूमने तो बचपना में वे लोग उनके साथ स्कूटी पर बैठ गयी. पहले वो युवक उन्हें जंगल में ले गये. वहां वे लोग अपने दोस्तों को बुला लिया. उसके बाद सभी इंसलरी के पास होटल में आ गये और वहां नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने लगे. एक लड़की के साथ आरोपियों ने गैंग रेप किया. जबकि दूसरी के साथ वे लोग रेप का प्रयास किया लेकिन रेप नहीं कर सके. गौरतलब है कि सोमवार को गैंग रेप मामले में तुपुदाना ओपी की पुलिस ने दो नाबालिग किशोर के साथ छह हिरासत में लिया था. चार युवकों बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार जबकि दो नाबालिग किशोर को रिमांड होम भेज दिया था. मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला और साफ होगा.

AlsoRead:झारखंड में वित्तीय प्रबंधन की नई पहल, निर्माण श्रमिकों के सेस फंड को मिलेगा बेहतर रिटर्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *