Ranchi : राज्य में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 71,767 युवाओं का प्लेसमेंट हुआ है. इन युवाओं का प्लेसमेंट विभिन्न संस्थानों में हुआ है. कुल प्लेसमेंट का 85.7 फीसदी हिस्सा यानी 61,508 पुरुषों का प्लेसमेंट हुआ है. वहीं 14.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 10,257 महिलाओं ने भी अपनी सफलता की कहानी लिखी है.
शैक्षिक योग्यता और हुनर का संगम
12वीं पास : सबसे बड़ी भागीदारी रही, जहां 25,976 युवा रोजगार पाने में सफल रहे.
ग्रेजुएट : 18,524 युवाओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का लाभ उठाया.
10वीं पास : 17,968 युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुले.
आईटीआई ITI डिग्रीधारी : 3,704 कुशल युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में स्थान मिला.
डिप्लोमाधारी : 2,272 युवाओं का करियर संवर गया.
पोस्ट ग्रेजुएट : 1,897 उच्च शिक्षित युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हुए.
रांची और पूर्वी सिंहभूम टॉप पर
रांची में 7,947 और पूर्वी सिंहभूम में 7,452 ने सबसे अधिक युवाओं को रोजगार दिलाकर शीर्ष स्थान बनाए रखा है. इनके अलावा धनबाद में 6,284 और दुमका में 4,777 जैसे जिलों ने भी बड़ी संख्या में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है.
जिलावार प्लेसमेंट की स्थिति
• पश्चिमी सिंहभूम : 3,606
• हजारीबाग : 3,475
• गुमला : 3,205
• पाकुड़ : 3,080
• सरायकेला : 3,079
• सिमडेगा : 2,853
• बोकारो : 2,783
• खूंटी : 2,649
• गोड्डा : 2,295
• रामगढ़ : 2,118
• लातेहार : 2,034
• गढ़वा : 2,009
• लोहरदगा : 1,957
• गिरिडीह : 1,878
• पलामू : 1,851
• चतरा : 1,512
• साहेबगंज : 1,456
• जामताड़ा : 1,345
• कोडरमा : 1,066
• देवघर : 1,056
ALSO READ : होर्मुज में भारतीय क्रु मेंबर की मौत पर भारत सरकार सख्त, ईरानी दूतावास से मांगा जवाब
