Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत फॉरेस्ट इलाके में मंगलवार 14 जुलाई को एक अज्ञात महिला की शव पेड़ से लटका हुआ मिला. शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
क्रिकेट खेलते समय दिखा शव
घटना की जानकारी उस समय हुई जब कुछ बच्चे जंगल में क्रिकेट खेल रहे थे. गेंद झाड़ियों में चली गई तो उसे ढूंढने के दौरान बच्चों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. इसके बाद बच्चों ने तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया.
पहचान अब तक नहीं हो सकी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका ने लाल रंग की नाइटी पहन रखी थी. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. वह किस क्षेत्र की रहने वाली थी, जंगल तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि जिस स्थिति में शव मिला है, वह संदिग्ध है. पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है. आत्महत्या है या हत्या,इसका खुलासा रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा.
AlsoRead:कानून बनाम शरीयत: आमिर खान की तीसरी शादी पर दारुल इफ्ता का धार्मिक रुख
