रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियों का DC ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया विशेष ध्यान

Ranchi: जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले की तैयारियों को लेकर रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज अधिकारियों के साथ...

Ranchi, DC reviews preparations for Jagannathpur Rath Yatra, pays special attention to security and facilities

Ranchi: जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले की तैयारियों को लेकर रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय, डीएसपी हटिया नीरज कुमार, संबंधित थाना प्रभारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रथयात्रा मार्ग पूरी तरह समतल और साफ रहे. सड़क पर कहीं भी कंकड़, गड्ढे या अन्य बाधाएं नहीं होनी चाहिए, ताकि रथ निकालने और श्रद्धालुओं के आने-जाने में कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: झारखंड के गरीब और आदिवासी बच्चे बनेंगे ग्लोबल डॉक्टर, अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ ऐतिहासिक करार की तैयारी

रास्ते को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश

उन्होंने रथयात्रा मार्ग से सभी प्रकार के अतिक्रमण तुरंत हटाने और आयोजन के दौरान पूरे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सभी विभाग मिलकर काम करें. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिजली विभाग को रथयात्रा मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने या सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें. मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने टेंट व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पेयजल, शौचालय समेत सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस वॉच टावरों को पूरी तरह चालू रखने और प्रत्येक वॉच टावर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के डिवाइडर पर किसी भी तरह की दुकान नहीं लगने दी जाएगी, ताकि यातायात और भीड़ नियंत्रण में कोई दिक्कत न आए.

यह भी पढ़ें: मन्नान मल्लिक के रूप में बुझ गया धनबाद के मजदूरों का मसीहा, राहुल गांधी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *