Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : डीसी के निर्देश पर पदाधिकारी सदर अस्पताल का कर रहे निरीक्षण, दिख रहा सुधार

Gumla: डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के वरीय पदाधिकारी गुमला सदर अस्पताल का नियमित साप्ताहिक निरीक्षण कर रहे हैं. निरीक्षण...

Gumla: डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के वरीय पदाधिकारी गुमला सदर अस्पताल का नियमित साप्ताहिक निरीक्षण कर रहे हैं. निरीक्षण एवं निगरानी के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का साप्ताहिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी सहित अन्य विभागों का जायजा लिया. भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. वहीं मरीजों और उनके परिजनों ने उपचार एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं पर संतुष्टि जताई.

सदर अस्पताल में सुधार से रोगी-परिजन दिखे संतुष्ट

अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति के संबंध में बताया गया कि सर्जिकल वार्ड में 27, जनरल वार्ड में 141, पुरुष वार्ड में 26, महिला वार्ड में 23 और बच्चों के वार्ड में 13 मरीज भर्ती थे. ओपीडी में कुल 465 मरीजों का निबंधन किया गया और 10 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए. यह भी जानकारी दी गई कि भर्ती एवं बाह्य रोगियों को यथासंभव इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. मरीजों की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए दूसरे मेडिकल अस्पतालों में रेफर किया जाता है. आज कुल 105 मरीजों को विभिन्न प्रखंडों से सदर अस्पताल लाने-ले जाने तथा 01 मरीज को रिम्स भेजने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई. वहीं किचेन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए. मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुसार सामान्य भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में 612 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है. निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद पाया गया. अस्पताल में उपलब्ध मशीनें कार्यशील पाई गईं, जहां 44 मरीजों का एक्स-रे और 20 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *